थाना कोतवाली देहात- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र रामसरन सिंह निवासी भावलपुर कटरवा, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र लगभग 48 वर्ष को दिनांक 01.06.2026 को ग्राम अभियाकलां स्थित हाईवे किनारे यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग में अभियुक्त के कब्जे से 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।