• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Accusation of breaching farm boundaries and felling trees; demand for action from the District Magistrate.

खेत की मेड़ तोड़ने और पेड़ काटने का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

रामपुर/उत्तर प्रदेश/शाहबाद। तहसील शाहबाद क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया कला निवासी एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने पड़ोसी पर खेत की मेड़ तोड़ने, पेड़ काटने तथा लगातार विवाद करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी रामपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी कृषि भूमि गाटा संख्या 106 उनकी माता एवं भाइयों के नाम दर्ज है। आरोप है कि पड़ोसी किसान वचन सिंह एवं उनकी पत्नी विमलेश आए दिन खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला लेते हैं। पीड़िता का कहना है कि खेत की मेड़ पर लगे पॉपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ों को भी कई बार काटा जा चुका है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी थाना शाहबाद में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें थाने से डांट-फटकार कर वापस भेज दिया जाता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 2 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने खेत पर पहुंची तो आरोपित खेत की मेड़ तोड़ रहे थे तथा पेड़ों को काटकर डाल चुके थे। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।