राष्ट्रीय युवा वाहिनी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला द्वारा संगठन के हित, अनुशासन एवं संगठनात्मक गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है।

संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को कई बार मर्यादित भाषा का प्रयोग करने, संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने तथा आपसी विवादों को सार्वजनिक मंचों पर न लाने हेतु निर्देशित एवं चेतावनी दी गई। इसके बावजूद लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग, एक-दूसरे पर सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप तथा संगठन की छवि को धूमिल करने वाले आचरण में सुधार न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

अतः संगठनात्मक अनुशासनहीनता एवं संगठन विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय युवा वाहिनी के समस्त पदों एवं दायित्वों से पदमुक्त किया जाता है—

1. अमित द्विवेदी – प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश)

2. खुशी सैनी – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा वाहिनी

3. किरण द्विवेदी – राष्ट्रीय सचिव

4. पूनम द्विवेदी – राष्ट्रीय सचिव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ

5. सोनम द्विवेदी – जिला अध्यक्ष, कानपुर

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उपर्युक्त सभी व्यक्तियों का भविष्य में राष्ट्रीय युवा वाहिनी के किसी भी पद, दायित्व अथवा संगठनात्मक गतिविधि से कोई संबंध नहीं माना जाएगा तथा वे संगठन के नाम, पद, लेटरहेड, पहचान अथवा अधिकार का किसी भी रूप में उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं होंगे।

संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, महानगर, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे इस आदेश का पूर्ण सम्मान करते हुए संगठन की एकता, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी सदैव राष्ट्रहित, समाज सेवा, गौ सेवा एवं युवा सशक्तिकरण के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रही है और भविष्य में भी अनुशासन, पारदर्शिता एवं संगठनात्मक मर्यादा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी।