• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad: Bulldozer runs on the disputed shrine in Dharak Nagla, administration takes action in the presence of heavy police force.

मुरादाबाद : धारक नगला में विवादित मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव धारक नगला में वर्षों से विवादों में घिरी एक मजार को शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का दावा है कि मजार राजस्व अभिलेखों में दर्ज धार्मिक स्थल की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

राजस्व अभिलेखों में दर्ज है चामुंडा देवी स्थान,प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार गांव धारक नगला की गाटा संख्या 148 की लगभग 0.008 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में चामुंडा देवी स्थान के नाम से दर्ज है। आरोप है कि इसी भूमि पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने मजार का निर्माण कर लिया था, जिसके बाद भूमि को लेकर विवाद शुरू हो गया।

वर्षों से चल रहा था विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस भूमि पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर और मजार को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा था।,एसडीएम कोर्ट में चल रही थी कार्रवाई,भूमि विवाद और शांति व्यवस्था को देखते हुए कई वर्षों से दोनों पक्षों के खिलाफ एसडीएम न्यायालय में कार्रवाई चल रही थी। प्रशासन ने आशंका जताई थी कि विवाद बढ़ने पर कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, इसलिए मामले को न्यायालय के समक्ष रखा गया था।,फरवरी 2026 में फिर भड़का था विवाद,बताया जाता है कि फरवरी 2026 में एक बार फिर विवाद उभरने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की थी। एक पक्ष के शफीक समेत 14 लोगों तथा दूसरे पक्ष के अनिल शर्मा समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी।,शिकायत के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय,सूत्रों के अनुसार एक पक्ष ने एसडीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर मजार बना ली गई है। शिकायत और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। इसके बाद शुक्रवार को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गांव पहुंची और बुलडोजर की मदद से मजार को हटवा दिया।,सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद,कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध या तनाव न हो, इसके लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई,धारक नगला में हुई यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व अभिलेखों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर कार्रवाई की गई है तथा सरकारी भूमि या धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा