• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • The Sub-Divisional Magistrate heard the grievances of complainants at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day).

उपजिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या

कोखराज थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार विनय कुमार ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और जमीनी विवाद के मामलों का निस्तारण के लिए सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व से सम्बंधित सभी मामलों को निपटारा कराने के लिए संयुक्त टीम के साथ निस्तारण करने को कहा आये हुए फरियादियों की समस्या के निस्तारण को टाल मटोल न करने को कहा बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राजस्व विभाग के कर्मचारियों  को अपने कार्य क्षेत्र में जा कर मामले को गम्भीरता से लेकर न्याय पूर्ण निस्तारण कराने को कहा इलाके में राजस्व विवाद के मामलों में बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा लगाया जा सकता है कि कही न कही विवाद का बिना निस्तारण किए ही फरियादी  को गुमराह कर दिया जाता हैं जिससे कानून व्यवस्था व राजस्व ब्यवस्था

चौपट हो रही है लेकिन उसके बाद थाना समाधान दिवस में जमीनी विवाद का निस्तारण करने के लिए उप जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया और अधिकारी के आदेश से फरियादियों को अब कितना न्याय मिलता हैं यह तो कार्यवाही होने के बाद ही जानकारी होगी लगातार जिले से लेकर तहसील थाना का चक्कर एक पीड़ित महिला सावित्री देवी पत्नी स्वा तारा चन्द्र लगा रही हैं लेकिन कोई भी उसकी सुनने वाला कोई नहीं है आज फिर महिला ने नवनियुक्त उपजिलाधिकारी सिराथू से समाधान दिवस में अपनी बैनामा की जमीन में दबंगो के द्वारा कब्जा किये जाने की लिखित शिकायत दिया है जिसके निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल व पुलिस को मौके पर जा कर जांच कर कार्यवाही करने का अस्वासन दिया है अब देखना है कि विधवा महिला को न्याय मिलता हैं या पहले की भांति इस बार भी केवल जांच तक सीमित रह जायेगी ।

एक ही मामले में लगातार किसी भी फरियादी को न्याय न मिलने से वह परेशान हो कर जाता है लेकिन अधिकारी के आदेश करने के बाद भी न्याय नही मिल पाता है क्या दबंगो के आगे सभी आदेश निरर्थक हो जाते है आखिर क्या योगी सरकार में अभी भी गुंडों के आगे अधिकारी के आदेश नतमस्तक हो जाते हैं मौके पर एसओ कोखराज संतोष कुमार शर्मा, भरवारी चौकी प्रभारी,नितेश त्रिपाठी, शहजाद पुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह,राजस्व , कानून गो लव प्रसाद द्विवेदी, कानून गो भान सिंह ,लेखपाल पूनम यादव,दिलीप कुमार, देवेंद्र सिंह,जगदीश सिंह,नेहा जैन,सूरज मिश्रा,अनुराधा वर्मा,आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।