• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The District Magistrate and the Superintendent of Police inspected the district's examination centers in view of the National Eligibility cum Entrance Test (NEET).

जिलाधिकारी,एवं पुलिस अधीक्षक, द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

रामपुर /उत्तर प्रदेश/ रामपुर।  जिलाधिकारी, अजय द्विवेदी  एवं पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।