• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • On the birth anniversary of Bhimrao Ambedkar, SP workers remembered him by organizing a tribute ceremony.

भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपाईयो ने श्रद्धा-सम्मान आयोजित कर याद किया।

वाराणसी,भारत के महानतम विचारक, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी  अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओ ने  श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे याद किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर "गुड्डू ने जयंती के अवसर पर दलित बस्ती मे पहुंचकर छोटे छोटे बच्चो को कापी ,पेन,रूल, आदि सामग्री वितरण किया । जयंती  के अवसर पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान के वंचित, शोषित और पीड़ित समाज के अधिकारों के देवता हैं, जिनके संघर्ष और त्याग ने देश को समानता, सम्मान और न्याय का मार्ग दिखाया।

अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर "गुड्डू ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के सिद्धांतों — समानता, बंधुत्व और न्याय — को अपने राजनीतिक दर्शन का आधार मानती है। आज जब समाज में असमानता और भेदभाव की चुनौतियाँ सामने हैं, तब बाबा साहब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहब का संविधान हर भारतीय को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देता है। समाजवादी पार्टी सदैव उनके आदर्शों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुँचाने के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर "गुड्डू " दक्षिणी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शमीम अंसारी,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव जावेद अंसारी,महानगर सचिव आरिफ अंसारी,कलाम आजाद,लतीफ अहमद,वाकिफ हुसैन,अब्दुल कलाम हाशमी,नुरूल ऐन,इम्तियाज अहमद,एजाज अहमद,शादाब कौशर,मोहम्मद सैफ,आदि लोग उपस्थित थे ।