वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को नाटी इमली स्थित बुनकर कॉलोनी के बुनकर पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महानगर युवजन सभा वाराणसी के अध्यक्ष राहुल गुप्ता एवं महानगर उपाध्यक्ष अनूप खरवार, विधानसभा अध्यक्ष
सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, महानगर सचिव ज़ीशान अंसारी, सागर जायसवाल, कैलाश यादव तथा विजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। सभी लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।