• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A Peace Committee meeting was held at the police station premises to ensure that the upcoming Muharram festival is observed peacefully and harmoniously.

थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।

रामपुर उत्तर प्रदेश/तहसील शाहाबाद बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक चर्चा की गई । क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें । किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें ।


बैठक के दौरान उपस्थित जनों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।