इल्हाम उर्र रहमान शम्सी.. नाम कठिन है मगर DIOS आफिस से अटैच एक इंटर कालेज के चपरासी ने भ्रष्टाचार को सहज-सुलभ और सरल बनाया. उसका काम वेतन बिल और टोकन जेनरेशन से जुड़ा था. एक फर्जी बेनिफिशियरी आईडी बनाया और 2024 से 2026 के बीच 5 करोड़ रूपये सरकारी खाते से उड़ा दिये. शम्सी ने सारा माल अपनी 3 बीबियों, साली, सास मिलाकर 7 महिलाओं को ट्रांसफर किया है.