रामपुर /उत्तर प्रदेश/ रामपुर तहसील थाना शाहबाद पर अभियुक्तगण द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपराध कारित करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-158/2026, धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट बनाम अभियुक्त . शिवान्ग उर्फ नन्हे पुत्र जगतपाल शर्मा निवासी ग्राम अहलादपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद . वारिश पुत्र ताहिर पठान निवासी ग्राम मित्तरपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर 3.अनस पुत्र तस्लीम पठान निवासी ग्राम मित्तरपुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर 4.परवेज पुत्र सब्बन पठान निवासी ग्राम बड़ागांव थाना सैफनी जनपद रामपुर 5.शाहरूख उर्फ मोहम्मद उमर पुत्र अलदाद अली उर्फ इमदाद अली निवासी ग्राम रवाना थाना सैफनी जनपद रामपुर स्थाई पता ग्राम जयतौली थाना शाहबाद जनपद रामपुर 6.निजाम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम बड़ागांव थाना सैफनी जनपद रामपुर .उस्मान खां पुत्र अय्यूब उर्फ भूरा निवासी ग्राम बड़ागांव थाना सैफनी जनपद रामपुर के पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद के निर्देशन में थाना शाहबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त के वाछिंत अभियुक्त निजाम उपरोक्त को मुखबिर खास की सूचना पर ईदगाह का पूर्वी गेट जयतौली रोड कस्बा शाहबाद से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।