• Home
  • Uttar Pradesh
  • Mirzapur
  • Mirzapur: Former head and senior advocate Rintu Singh, who had gone for a morning walk, was shot dead, causing massive anger in the district.

मिर्जापुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या, जनपद में भारी आक्रोश।

मिर्जापुर। जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कतवारुपुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह को बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।मृतक राजीव सिंह जटा शंकर सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह वर्तमान में ग्राम सभा देवरी की प्रधान हैं, जबकि राजीव सिंह स्वयं दो बार ग्राम प्रधान रह चुके थे। परिवार में उनके दो पुत्र हैं—16 वर्षीय ओम सिंह और 9 वर्षीय सार्थक सिंह।


पूरा परिवार मिर्जापुर में अपने निजी आवास पर रहता था।घटना की जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह शनिवार सुबह अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार राजेंद्र सोनकर (निवासी देवरी) और उसके एक अज्ञात साथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया और लगातार गोलियां चलाईं।


गोली लगने से राजीव सिंह मौके पर ही ढेर हो गए।इस हत्याकांड के बाद पूरे मिर्जापुर जनपद में गहरा आक्रोश फैल गया है। ग्राम प्रधान संघ, अधिवक्ता संघ तथा स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हालात को देखते हुए ग्राम सभा देवरी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।परिवार और स्थानीय लोगों ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है।