यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 165 वाहनों के चालान, एक वाहन सीज

मंडल मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/जिला अमरोहा में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव के निर्देशन में प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 165 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई, जबकि एक वाहन को सीज किया गया यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर mv act के अंतर्गत कार्रवाई की यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी नागरिकों को अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करना चाहिए

इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा टीपी नगर चौराहे से अटल चौक तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटवाया गया तथा दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

संयुक्त टीम ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे नगर की व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा अपनी दुकानों की सीमा के भीतर ही सामान रखें। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गतियातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी