• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Milkipur MLA Chandrabhanu Paswan heard public grievances and directed officials to ensure their immediate resolution.

मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मिल्कीपुर। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान ने आज परसौली स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक पुनीत संकल्प है।


जनता की हर आवाज़ महत्वपूर्ण है और प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित करना उनका लक्ष्य है।जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।