• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Attempt to occupy graveyard land in Shahabad, memorandum submitted to District Magistrate

शाहाबाद में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की कोशिश, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

रामपुर। उत्तर प्रदेश/  तहसील शाहाबाद क्षेत्र में कब्रिस्तान की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कराने में संबंधित लेखपाल मनोज यादव की मिलीभगत भी बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि भूमाफिया कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराने की योजना बना रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। मामले को गंभीर बताते हुए कब्रिस्तान कमेटी एवं समस्त मोहल्लावासियों की ओर से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

कब्रिस्तान कमेटी के लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान मुस्लिम समाज की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है और इस जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कब्रिस्तान की जमीन को सुरक्षित कराया जाए।

मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कब्जे की कोशिश को नहीं रोका गया तो क्षेत्र में बड़ा विवाद उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर लेखपाल सहित दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल प्रार्थना पत्र मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।