खखरेरू /फतेहपुर थाना क्षेत्र के पौली बाजार में अज्ञात चोरों ने बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी मोहम्मद शफीक सोमवार शाम करीब 5 बजे अपनी टीवीएस स्पोर्ट (नंबर UP71 X 9594) मोटरसाइकिल से बाजार सब्जी खरीदने आए थे। उन्होंने बाइक को लॉक कर मंडी में सब्जी लेने चले गए। करीब दस मिनट बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।