मानसून से पहले सफाई व जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करें : ए.के. शर्मा

वाराणसी, 15 जून। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून से पूर्व नालियों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जलभराव की समस्या रोकने के लिए प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा में मंत्री ने निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मरों के त्वरित प्रतिस्थापन तथा उपभोक्ता शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1912 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।