• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Grand Opening of Manish Traders' New Branch: Salon Products from Renowned Brands Available Under One Roof

मनीष ट्रेडर्स की नई शाखा का भव्य शुभारंभ सम्पन्न, एक ही छत के नीचे मिलेंगे प्रतिष्ठित कंपनियों के सैलोन उत्पाद

मनीष ट्रेडर्स की नई शाखा का भव्य शुभारंभ सम्पन्न, एक ही छत के नीचे मिलेंगे प्रतिष्ठित कंपनियों के सैलोन उत्पाद 

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने किया प्रतिष्ठान का उद्घाटन वाराणसी । शहर के प्रतिष्ठित, प्रोफेशनल ब्यूटी एवं सैलोन उत्पाद विक्रेता मनीष ट्रेडर्स की नई शाखा का शुभारंभ हथुआ मार्केट स्थित शॉप नंबर 35 में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल के द्वारा किया गया, इस अवसर पर मनीष ट्रेडर्स के संचालक मनीष गर्ग ने बताया की नई शाखा का शुभारंभ केवल व्यापार विस्तार नहीं बल्कि ग्राहकों के वर्षों से मिले विश्वास और सहयोग के प्रति सम्मान है, उन्होंने बताया की नई शाखा में प्रोफेशनल सैलून प्रोडक्ट, प्रीमियम कॉस्मेटिक, आधुनिक सैलोन इक्विपमेंट एवं सैलून फर्नीचर की विस्तृत श्रृंखला एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी, उन्होंने कहा कि ग्राहकों को 100% ओरिजिनल उत्पाद, बेहतर गुणवत्ता, प्रोफेशनल सेवा और उचित मूल्य उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, नई शाखा के माध्यम से शहर के सैलोन संचालकों, ब्यूटी प्रफेशनल्स और कारोबारी को गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध हो सकेंगे। उद्घाटन समारोह में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, अभिषेक भट्टाचार्य, कंचन भट्टाचार्य, मुन्ना चौरसिया, राकेश राजपूत, पल्लवी राजपूत, डॉक्टर वीरेंद्र केसरी, रविंद्र गुप्ता, स्वाति गुप्ता समेत व्यापार जगत के लोगों के साथ ब्यूटी एवं सैलोन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, ग्राहक और शहर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।।