• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The annual adornment ceremony and community feast (Bhandara) of the ancient Shri Shri 1008 Sheetla Mata temple have concluded successfully.

श्री श्री 1008 प्राचीन शीतला माता का वार्षिक श्रृंगार वह भंडारा संपन्न

वाराणसी,प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी पटनीटोला स्थित श्रीश्री 1008 मांता शीतला का वार्षिक भव्य श्रृंगार वह भंडारा संपन्न हुआ। आचार्य रोहित त्रिवेदी और पुजारी राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में समस्त धार्मिक का आयोजन संपन्न हुए। सर्वप्रथम मांता शीतला की शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मोहल्ले से होती हुई वापस शीतला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पश्चात मांता का भव्य श्रृंगार और 501 नारियल की बलि दी गई। मुख्य यजमान मदन यादव और 151 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन का कार्य संपन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओ एवं श्रद्धालुओं ने मां की भेंट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से द्वारिका यादव, दिनेश यादव,मनोज,आनंद शुक्ला,संगीता यादव, लालमणि,रेनू यादव,नीतू ,उषा यादव,सुमन,किरण यादव,पुष्पा सहित नगर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे। पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने  उपस्थित होकर मां का प्रसाद ग्रहण किया जो देर रात्रि तक चलता रहा।