रोटरी क्लब बनारस ने डॉक्टरों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

वाराणसी, 1 जुलाई। रोटरी क्लब बनारस ने नए सत्र की शुरुआत बड़ा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज को नई दिशा देते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक पारदर्शिता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. कुसुम चंद्रा, डॉ. वी.के. भार्गव, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. बी.के. शुक्ला सहित कई चिकित्सकों तथा सीए नितिन अग्रवाल और सीए संतोष कश्यप को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी के एजी पुनीत कपूर विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन रोटेरियन आलोक पारिख ने किया, जबकि सचिव रोटेरियन कपिल सलूजा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।