सिविल डिफेंस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ, 3 जून 2026 साइबर क्राइम के बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर साइबर क्राइम सेल (कानून प्रवर्तन एजेंसी) द्वारा आज कैसरबाग स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सभागार में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक/वार्डेनों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि साइबर क्राइम एडीसीपी किरण यादव आईपीएस एवं विशिष्ट अतिथि सिविल डिफेंस चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा तथा स्टाफ ऑफिसर ऋतुराज रस्तोगी, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा उपस्थित रहे।

सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक/वार्डेनों को जागरूक करने हेतु साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला के माध्यम से जन-जन को जागरूक करना, आये दिन होने वाले साइबर हमलों, वित्तीय धोखाधड़ी तथा डिजिटल प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) की बढ़ती घटनाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के संदर्भ में चर्चा और जन जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यशाला में साइबर क्राइम के सब इंस्पेक्टर आदिल सईद हसन, हेड कांस्टेबल गौरव शुक्ला, सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डेन संजय जौहर, नफीस अहमद, सुनील कुमार तिवारी, दिनेश माथुर, अशीष कपूर, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मुशीर अहमद, डा. पंकज, गुफरान अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील कर्मचंदानी, स्टॉफ ऑफिसर सुमित साहू, ज्योति खरे, अरविन्द मिश्रा, आईसीओ, पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन व फायर फाइटर बड़ी संख्या में मौजूद रहें।