मंडल मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश/जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश आज APCSIP-2026 के द्वितीय दिवस विभिन्न साइबर सुरक्षा एवं साइबर जांच विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच तकनीकों एवं डिजिटल सुरक्षा के नवीनतम आयामों से अवगत कराना रहा कार्यक्रम में अंश शर्मा सिस्टम्स रिलायबिलिटी इंजीनियर, नूटानिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर द्वारा OSINT (Open Source Intelligence) Investigation विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई उन्होंने प्रतिभागियों को OSINT जांच की आधारभूत अवधारणाओं, डिजिटल फुटप्रिंट एवं साइबर जांच, तथा एडवांस्ड OSINT एवं थ्रेट इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी प्रदान की।
सत्र के दौरान सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के महत्व तथा साइबर अपराधों की जांच में OSINT की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई विषय पर व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने साइबर मनोविज्ञान का परिचय, साइबर अपराध के पीछे मानव व्यवहार एवं मनोवैज्ञानिक पहलुओं, सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों तथा साइबर जांच में प्रयुक्त आधुनिक उपकरणों की जानकारी साझा की। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न साइबर जांच टूल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल जांच, थ्रेट इंटेलिजेंस, साइबर साइकोलॉजी एवं आधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत वास्तविक उदाहरणों एवं व्यावहारिक अनुभवों ने सत्रों को अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी बनाया कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं