• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • A grand event dedicated to Prime Minister Modi's 12-year journey of service, good governance, and nation-building, held in the presence of MLA O.P. Srivastava.

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण यात्रा को समर्पित भव्य आयोजन

सनी शाह / लखनऊ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के यशस्वी, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज इंदिरानगर स्थित पावन भूतनाथ मंदिर में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान, पूजन एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा भगवान भोले शंकर का विधिवत जलाभिषेक कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान "हर-हर महादेव" एवं "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयघोषों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा। श्रद्धा, सेवा और संस्कार का यह अनुपम संगम भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का जीवंत उदाहरण बना, जिसमें स्वच्छता को सेवा, पूजा को लोकमंगल तथा राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च साधना माना गया है। इस अवसर पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा को राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का ऐसा राष्ट्रीय आंदोलन है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने जन-जन का संकल्प बनाया है। मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान इसी भावना का प्रतीक है कि स्वच्छता, सेवा और संस्कार भारतीय जीवन दर्शन के अभिन्न अंग हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश द्वारा प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को स्मरण करते हुए राष्ट्र के निरंतर विकास एवं समृद्धि की कामना की कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी, महानगर मंत्री श्री पंकज सक्सेना, महानगर कार्यकारिणी सदस्य श्री शशांक शेखर 'गोल्डी', श्रीमती अर्चना दत्ता, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती सीमा दुबे, महानगर कार्यालय शहर प्रभारी श्री शैलेंद्र राय 'डब्बू', लखनऊ पूर्वी विधानसभा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीना चौरसिया, श्री अभिषेक राय, श्री नरेंद्र देवड़ी, मंडल महामंत्री श्री संदीप पाठक, श्री विजय सिंह, पार्षद श्री राजेश सिंह 'गब्बर', श्री प्रमोद राजन, श्री संजय सिंह राठौड़, श्री दीपू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान भोलेनाथ एवं संकटमोचन हनुमान जी महाराज से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।