वाराणसी। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन से संबद्ध मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू ने बरेका परिसर स्थित पश्चिमी संस्थान में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यकारिणी बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जैसे वर्ष 2026-27 के लिए 70 प्रतिशत इंसेंटिव योजना, पदों के सरेंडर का विरोध तथा पदोन्नति में हो रही देरी पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष एस.पी. श्रीवास्तव ने की, जबकि महामंत्री आलोक कुमार वर्मा ने एजेंडा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों ने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष एस.पी. श्रीवास्तव एवं महामंत्री आलोक कुमार वर्मा ने वृक्षारोपण भी किया।