राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद समाचार आनन्द कुमार द्विवेदी

कौशांकौशांबी... मंगलवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई । गौरतलब हो कि थाना सैनी में तैनात मुख्य आरक्षी बिरंजन कुशवाह जनपद गाजीपुर के रहने वाले थे एवं 30.01.2011 को आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे तथा जनपद प्रतापगढ़ से जनपद कौशाम्बी स्थानांतरण पर आये थे । दिनांक 08/09.06.2026 की रात्रि को विद्युत करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी दुःखद मृत्यु हो गई । मंगलवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवपाल सहित पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई । उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है ।