बीएचयू में 13-14 जून को होगा विज्ञान भारती का 7वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन

वाराणसी। भारत के सबसे बड़े विज्ञान आंदोलन विज्ञान भारती का 7वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 13 एवं 14 जून 2026 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। दो दिवसीय अधिवेशन में भारत और विदेशों से लगभग 1200 वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद्, नीति-निर्माता एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे।

अधिवेशन का उद्घाटन 13 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम में वन हेल्थ, विकसित भारत हेतु नेट ज़ीरो तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। समापन सत्र 14 जून को आयोजित होगा, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञान भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन वैज्ञानिक संवाद, सहयोग और नीति-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा तथा विकसित भारत के संकल्प को गति देगा।