• Home
  • Andaman and Nicobar
  • ISKCON's Krishna Janmashtami Festival on September 4-5 Everyone's God is One; let us work together to advance society in the country - Aparimeya Shyam Prabhu

इस्कॉन का कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम 4-5 सितंबर को सबका भगवान एक आपस में मिलजुल कर रहकर ही देश में समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें-अपरिमेय श्याम प्रभु

शहीद पथ   मिगसन  जनपथ सुशांत गोल्फ सिटी  में स्थित इस्कॉन मंदिर- श्री राधा रमन बिहारी मंदिर के प्रांगण में 4 व 5 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने कैसरबाग रोड चर्च के पास रेडीसन होटल   मे देते हुए बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव पर मंगल आरती प्रात 4:30 बजे, तुलसी आरती 5:15 बजे, गुरु पूजा 7:30 बजे, कीर्तन  9:30 बजे से साय 6:30 तक किया जाएगा, अभिषेक का कार्यक्रम दोपहर  से रात्रि 10:00 बजे तक  सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6बजे से शुरू होंगे, समय-समय पर संध्या आरती ,महाभिषेक, छप्पन भोग आदि कार्यक्रम भी होंगे जो मध्य रात्रि 12:30 बजे तक चलेंगे.       इसी प्रकार 5 सितंबर को गुरु पूजा प्रातः 8:30 बजे, भजन कीर्तन प्रातः 9:30 बजे, अभिषेक प्रातः 10:30 बजे से, श्रद्धांजलि प्रातः 11:00 बजे, पुष्पांजलि एवं गुणगान दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम होंगे, इसी दिन विशाल भंडारा कार्यक्रम 2:00 बजे से शुरू होगा जो देर से तक चलेगा. मुकुंदा रॉक बैंड, स्वागत तथा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति, संस्कारशाला आदि कई कार्यक्रमों  की समय-समय उम्दा प्रस्तुति भी होगी. जन्म महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव आदि सहित कई  गणमान्य नागरिक , कई प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी जिसमें राकेश लडानी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, जय अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि सहित पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, पूर्व इंजीनियर ओपी गुप्ता आदि भी भाग लेंगे.    इस मौके पर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष मंदिर कमेटी आनंद स्वरूप अग्रवाल ,लाल जी गुप्ता, आलोक चंद्रा ,लाल बहादुर यादव, भोक्ता राम, मधुस्मिता, दीनदयाल सभी के नाम के पीछे प्रभु जी लगा है भी उपस्थित थे. मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने यह भी कहा कि बौद्ध,हिंदू मुस्लिम, सिख, इसाई आदि को आपस में बोल कर बांटने में कोई आनंद नहीं है सबके भगवान एक ही है जो मानवता को एक सूत्र में पिरोकर रख सकता है, सभी धर्म में मानवता और एकता को बनाए रखने पर जोर देते हैं लड़ने में किसी को भी कुछ नहीं मिलता है सबको आपस में मिलजुल कर प्रेम से रहकर देश में समाज को आगे बढ़ाना है, इस्कॉन ग्रुप में सभी धर्म के जुड़े लोग हैं जो आपस में मिलजुल कर रहकर भक्ति का मार्ग प्रस्तुत कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं.