वाराणसी, छात्रों में बढ़ते डिजिटल व्यसन को रोकने के लिए सुराज्य अभियान के तहत मुख्यमंत्री से कर्नाटक की तर्ज पर सख्त नियम लागू करने की मांग की गई। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत मांग में कहा गया है कि पढ़ाई के अलावा छात्रों का स्क्रीन टाइम प्रतिदिन 1 घंटे तक सीमित किया जाए तथा शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट उपयोग पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बढ़ते इंटरनेट उपयोग के कारण किशोरों में नींद की कमी, चिंता और एकाग्रता में गिरावट जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
अन्य प्रमुख मांगें:
छात्रों के लिए डिजिटल उपयोग नीति बनाई जाए
स्कूलों में ‘डिजिटल डिटॉक्स डे’ और ‘टेक-फ्री टाइम’ लागू हो
मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग व्यवस्था हो
साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग की शिक्षा दी जाए
16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सख्त नियम बनें
अभिभावकों और शिक्षकों को डिजिटल नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित किया जाए