सभासद महफूज़ उर्रहमान खां के निधन पर नवेद मियां ने शोक जताया

रामपुर। नगरपालिका परिषद रामपुर के सभासद महफूज़ उर्रहमान खां के निधन पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने शोक जताया है। नूर महल से जुड़े रहे वरिष्ठ सभासद के इंतक़ाल की ख़बर सुनकर पूर्व मंत्री नवेद मियां, अपनी मां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो, बेटे नवाबज़ादा हैदर अली खां उर्फ हमज़ा मियां और राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां के साथ मोहल्ला कुंडा स्थित उनके निवास पर पहुंचे और गम का इज़हार किया। नवेद मियां ने कहा कि महफूज़ उर्रहमान खां बहुत अच्छे इंसान थे। 1967 से लेकर अब तक रामपुर में सर्वाधिक बार निर्वाचित सभासद थे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।