• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Deputy Chief Minister Shri Keshav Prasad Maurya held public meeting in Prayagraj, gave instructions for quick solution of public problems.

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश |

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों के साथ आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।


उप मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।