रचा गया इतिहास दो कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में 41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

डॉ अम्बेडकर सामूहिक विवाह बना दहेज मुक्त समाज का प्रतीक 

कानपुर:- आज रायपुरवा रामलीला मैदान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के मिशन को समर्पित ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। डॉ भीमराव अम्बेडकर सामूहिक विवाह समिति, कानपुर के तत्वावधान में 41 निर्धन जोड़ों का विवाह पूरे वैदिकमंत्र रीति-रिवाज से कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा, बाबा साहेब का संविधान ही हमारा धर्मग्रंथ है। यह आयोजन उसकी जीयंत मिसाल है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा यूपी सरकार दहेज मुक्त शादी के साथ है। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कन्यादान की रस्म अदा की। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने इस आयोजन में सम्मिलित होकर के वर वधु को आशीर्वाद दिया और समिति के सभी पदाधिकारी की प्रशंसा की प्रांत प्रचारक श्री राम भैया ने इस सामूहिक विवाह की काफी प्रशंसा की और सभी 41 निधन जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया! विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस आयोजन में सम्मिलित होकर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सभी जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया! हर जोड़े को पलंग, अलमारी, सिलाई मशीन, 41 बर्तन समेत लगभग 50 हजार रुपये का सानान समिति द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 4 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। शांतिपूर्ण समापन हुआ। समिति के संयोजक अरुण समुद्रे ने सभी अतिथियों, प्रशासन एवं मीडिया का आभार जताया