• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Memorandum submitted regarding errors in the voter lists for the North and Cantt Assembly constituencies.

उत्तरी विधान सभा एवं कैन्ट विधान सभाओ मे मतदाता सूचि मे त्रुटि को लेकर सौपा ज्ञापन

सपा प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची मे गड़बड़ियों को लेकर डीएम को साक्ष्य सौपा 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी (सपा) महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" के नेतृत्व एक  समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मिला और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में पाई गई गंभीर त्रुटियों के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए विस्तृत साक्ष्य प्रस्तुत किए।

पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई थी, उसी समय पार्टी ने उसमें मौजूद अनेक कमियों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था। इसके बावजूद अंतिम मतदाता सूची में भी बड़ी संख्या में ऐसी गड़बड़ियां बनी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने एसआईआर प्रपत्र भरा ही नहीं, उनके नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हैं। वहीं, जिन्होंने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, उन्हें भी नोटिस जारी कर दिया गया। कई मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज कर दिए गए हैं, जबकि अनेक मकानों का हाउस नंबर ‘0’ दर्ज है। कई मतदाताओं के नाम अन्य भाषाओं में अंकित कर दिए गए हैं, जिससे पहचान और सत्यापन में कठिनाई हो रही है।

सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" ने डीएम सत्येंद्र कुमार को साक्ष्य सौपते हुए बताया कि उत्तरी विधान सभा के अन्तर्गत वार्ड सारनाथ के भाग संख्या दो सौ साठ गंजगाॅव मे क्रम संख्या एक से सोलह तक के मकान नः को शून्य दिखाया गया है वही नवापुरा क्रम संख्या चार सौ अठारह से छ सौ छियासी का मत जलालुददीन पुरा मे ट्रांसफर कर दिए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई एवं साक्ष्य सौपा । डीएम सत्येंद्र कुमार ने सपाजनो की शिकायत पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत सभी शिकायतों की जांच कर आवश्यक सुधार शीघ्र कराए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, "विश्वकर्मा" पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, मंजू कननौजिया,गुरूदयाल यादव, सत्यदीप यादव एडवोकेट,गूरू प्रसाद विश्वकर्मा,प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।