वाराणसी।सरदार पटेल धर्मशाला, वाराणसी में कलेक्ट्रेट माल विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पत्रकारवार्ता के दौरान संघ के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें अशोक कुमार सिंह (भदोही) को प्रांतीय अध्यक्ष, विजय कुमार यादव (वाराणसी) को कार्यकारी अध्यक्ष, अंगद (गोरखपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार पाठक (चंदौली) एवं याकूब (मुरादाबाद) को उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह (हाथरस) को महामंत्री, वीरेंद्र सिंह (भदोही) को संयुक्त मंत्री प्रथम तथा अजय कुमार शुक्ला (भदोही) को संयुक्त मंत्री द्वितीय चुना गया।
संघ ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।