अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय कुली मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन |

लखनऊ- 17 अप्रैल से आरंभ हुए मांग पखवाड़े के अंतर्गत राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने चारबाग रेलवे स्टेशन से अपने जोरदार प्रदर्शन की शुरुआत की। कुली मोर्चा ने बैटरी चालित वाहनों से बीमार बुजुर्ग आदि की सहायता करने के स्थान पर लगेज ढोने का विरोध किया।

 राष्ट्रीय कुली मोर्चा के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार बैटरी से चलने वाले वाहनों को केवल असहाय बीमार यात्रियों की सहायता के लिए प्लेटफार्म पर चलाया जाना सुनिश्चित हुआ था। परंतु रेलवे ने अपने ही आदेश को पलट कर यात्रियों के साथ-साथ लगेज को धोने की भी अनुमति ठेकेदार को प्रदान कर दी। साथ ही इन पर बाकायदा रेट लिस्ट भी लगा दी गई है।  इससे खुलियों की आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय खुली मोर्चा ने मांग रखी है कि 2008 की तरह कुलियों को रेलवे की सरकारी नौकरियों में समायोजित किया जाए। बैटरी वाहनों से केवल यात्रियों की सहायता के लिये ही चलाई चाय, उनसे लगेज न ढोया जाय तथा लगेज की रेट लिस्ट हटाई जाए। कुड़ियों को आजीविका की तथा सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए। आगामी 24 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में बैठक होगी जिसमें पूरे देश से राष्ट्रीय कुली मोर्चा के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा प्रधानमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपेंगे।