तीज तरंगिणी में सतरंगी छटा, भोजपुरी तड़के और कजरी ने बांधा समां

वाराणसी। भारत विकास परिषद वरुणा, काशी प्रांत एनसीआर-2 की ओर से रविवार को चांदमारी रिंग रोड स्थित सेलिब्रेशन लॉन में ‘मेरा यूपी मेरा बिहार’ थीम पर तीज तरंगिणी परिवारिक मिलन महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर तीज गीतों पर जमकर उत्सव मनाया। नृत्य-नाटिका, भोजपुरी तड़का और कजरी गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला सहभागिता डॉ. शिप्रा धर एवं बाल कल्याण अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से किया। डॉ. शिप्रा धर, लवली श्रीवास्तव, नीतू सिंह, कुमकुम सिंह और शिल्पी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूर्व प्रांतीय महिला सहभागिता मीना सिंह ने कजरी गीत प्रस्तुत किया गतिविधि संयोजक संस्कार नीतू सिंह ने कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजनों से सदस्यों को आपसी जुड़ाव और महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है आयोजन में अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश यादव, सचिव दिनेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष जे.पी. सिंह, निवर्तमान सचिव एवं प्रांतीय सह महिला सहभागिता लवली श्रीवास्तव, महिला सहभागिता निधि सिंह, सीमा यादव सहित पदाधिकारियों और सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन, प्रांतीय अध्यक्ष हरीश वालिया, प्रांतीय सचिव डॉ. सचिन अग्रवाल, प्रांतीय महिला सहभागिता डॉ. प्रियंका जायसवाल, काशी प्रांत संरक्षक अभय सिंह, मीना सिंह, रमेश लालवानी समेत वरुणा शाखा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।