बम बम भोले के जयघोष से गूंजा रामपुर, मुरादाबाद के भक्त गंगाजल लेने गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का बड़ा जत्था
डीजे की धुन पर झूमते हुए निकले शिवभक्त, गंगाजल लाकर करेंगे अपने-अपने मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग रामपुर में देखने को मिल रहा है। रविवार को “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ शिवभक्तों का बड़ा जत्था गंगाजल लेने के लिए गढ़मुक्तेश्वर की ओर रवाना हुआ
कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया
शिवभक्त गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर पवित्र गंगा से गंगाजल भरेंगे और इसके बाद अपने-अपने क्षेत्रों में वापस लौटेंगे। वापसी के बाद श्रद्धालु अपने-अपने शिवालयों और मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। अपने-अपने मंदिरों में सोमवार को जिला वैसे काटते नजर आएंगे कांवरिया बम बम भोले बाबा के दर्शन का आनंद लेकर जल चढ़कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क नजर आया। जगह-जगह शिवभक्तों की सेवा और स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल शिवमय हो गया। जिसमें कैंप लगाकर कांवरियों को खस्ता छोले भटूरे आदि का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे मनी सीडाना, मयंक अग्रवाल, मोहित चोरी, मोहित सारी मोहित सीडाना करण सीडाना आदि उपस्थित रहे।