स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संगठन की महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया यात्रा के माध्यम से महिलाओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व्यापारी एवं संगठन की सदस्याएं मौजूद रहीं।