वाराणसी। सामाजिक संस्था खुशी की उड़ान द्वारा आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर प्रख्यात प्रेरक वक्ता, लेखक एवं पांच बार गिनीज़ रिकॉर्ड धारक डॉ. जगदीश पिल्लई ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संबोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी इंटर्न्स को एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
संस्था की संस्थापिका एडवोकेट सारिका दुबे ने कहा कि संस्था युवाओं को सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।