• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Grand premiere of 'Rishte Hi Poonji Hain' (Relationships Are the True Wealth) – Episode 2; delivers an inspiring message on the importance of relationships.

'रिश्ते ही पूंजी हैं' एपिसोड-2 का भव्य प्रीमियर, रिश्तों की अहमियत का दिया प्रेरक संदेश

वाराणसी। प्रेरणादायक मोटिवेशनल सीरीज "रिश्ते ही पूंजी हैं" के दूसरे एपिसोड का प्रीमियर शनिवार को महमूरगंज स्थित होटल सेलेब्रेंट (Hotel Celebrant) में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर एपिसोड-2 को 25 जुलाई से सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं लाइफ कोच, मोटिवेशनल स्पीकर तथा जय श्री कृष्णा फाउंडेशन व आईबीएफ (IBF) के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि रिश्ते जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा, "रिश्ता वो नहीं जो बसंत में साथ मुस्कुराए, रिश्ता वो है जो पतझड़ में भी हाथ न छुड़ाए। एक कप कॉफी, दो बातें और सच्ची मुस्कान, बस इतने में ही बसती है रिश्तों की जान।" उन्होंने बताया कि "रिश्ते ही पूंजी हैं" सीरीज का नया एपिसोड अब प्रत्येक माह की 25 तारीख को सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद "वक्त बदल देंगे" की संगीत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। "10 मिनट में रिश्तों का अनमोल सफर" विषय पर आधारित दूसरे एपिसोड ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों की अहमियत और उन्हें संजोकर रखने का संदेश देने वाली इस प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुगंधा वर्मा, दीपक बालचांदनी एवं राकेश सिंह राजपूत ने किया।

इस अवसर पर पंडित चंद्रमौली उपाध्याय, माताजी सुषमा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, संजीता अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, बृजेश दास लोड, डॉ. कौशिक, अभिषेक भट्टाचार्य, मनीष रंजन, चंद्रशेखर राय, प्रदीप मेहरोत्रा, प्रदीप उपाध्याय, मनीष गर्ग, आशीर्वाद सेठ, ईशा चौरसिया यादव, प्रिया आशीष जायसवाल, आकांक्षा मिश्रा, विकास शुक्ला, ऋषि जायसवाल, प्रियाली शुभो घोष, श्वेता गुप्ता, शशि बाला शाह, नीरज मेहरा सहित 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सूरज सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने अपील की कि "रिश्ते ही पूंजी हैं" के दूसरे एपिसोड को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि हर परिवार इस प्रेरणादायक संदेश से लाभान्वित हो सके। अंत में संजीव अग्रवाल ने सभी विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं डिजिटल माध्यम से जुड़े सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।