एचडीएफसी बैंक की नवसज्जित मलदहिया शाखा का शुभारंभ

महापौर अशोक तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की सराहना वाराणसी। एचडीएफसी बैंक की नवसज्जित मलदहिया शाखा का शुभारंभ विनायक प्लाजा, मलदहिया क्रॉसिंग में आयोजित समारोह में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि ब्रांच बैंकिंग हेड, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मुस्कान सिंह ने स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मनीष टंडन एवं क्लस्टर हेड रोहित खन्ना ने आर.के. चौधरी, दीपक बजाज, शरद शर्मा, नवीन कपूर, अभिनव पांडेय, रवि प्रकाश, मनीष तलवार एवं राकेश बजाज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया मनीष टंडन ने कहा कि बैंक की उपलब्धियां ग्राहकों के विश्वास का परिणाम हैं। मुस्कान सिंह ने कहा कि ‘ग्राहक सर्वोपरि’ बैंक की कार्यसंस्कृति का मूल सिद्धांत है। उन्होंने नैतिकता, सत्यनिष्ठा और सुशासन के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया महापौर अशोक तिवारी ने बैंक की कार्यसंस्कृति, उत्पादों, सेवाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बैंक के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए बैंक अधिकारियों के साथ बढ़े विश्वास और आत्मीयता का भी उल्लेख किया समारोह में वाराणसी जोन के वरिष्ठ अधिकारी और आसपास की शाखाओं के शाखा प्रबंधक समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।