• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Highlight: Questions raised over an allegedly offensive word used by Rampur’s new Police Chief during an interview

हाईलाइट: रामपुर के नए कप्तान के इंटरव्यू में कथित आपत्तिजनक शब्द पर उठे सवाल

हाईलाइट: रामपुर के नए कप्तान के इंटरव्यू में कथित आपत्तिजनक शब्द पर उठे सवाल
जिम्मेदार अधिकारी के मुंह से कथित तौर पर ‘हरामी’ शब्द का इस्तेमाल—भाषा की मर्यादा को लेकर चर्चाएं तेज

रामपुर नए कप्तान अनिल सिसोदिया के बोल इस प्रकार 

सच्चा मुस्लिम ऐसी हरकत नहीं कर सकता जो या तो वह बहुत हारामी है या मैं हरामियों को सही करना मेरा काम है सुधार दूंगा

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। जिले के नए पुलिस कप्तान के एक इंटरव्यू का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरव्यू के दौरान कथित तौर पर ‘हरामी’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी से सार्वजनिक मंच पर भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है  हाइलाइट

जिम्मेदार अधिकारी के मुंह से कथित आपत्तिजनक शब्द—क्या ऐसे शब्द सार्वजनिक संवाद का हिस्सा होने चाहिए पुलिस विभाग में कप्तान का पद बेहद जिम्मेदारी वाला माना जाता है। ऐसे में किसी भी अधिकारी के सार्वजनिक बयान में शब्दों का चयन महत्वपूर्ण हो जाता है। वायरल/चर्चित इंटरव्यू में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए शब्द को लेकर लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा देखने को मिल रही है हालांकि, पूरे वीडियो और उसके संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि किए बिना यह कहना उचित नहीं होगा कि अधिकारी ने जानबूझकर किसी व्यक्ति के लिए यह शब्द इस्तेमाल किया। संबंधित वीडियो के पूरे संदर्भ के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी अब सवाल यह है कि क्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के सार्वजनिक संवाद में ऐसी भाषा उचित है इस मामले में रामपुर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने आता है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।