स्कालर्स प्लेवेज इण्टर कालेज में बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के मनाया गया मातृ दिवस

मातृ दिवस पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देख भावुक हुई माताएं

कानपुर, उत्तर प्रदेश। शनिवार को स्कालर्स प्लेवेज इण्टर कालेज, गोविन्द नगर, कानपुर में नन्हे-मुन्हे बच्चों के द्वारा मातृ दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका चर्तुवेदी (प्रभारी पिंक चौकी) एवं अल्का कालड़ा (समाज सेविका तथा महिला थाना काउन्सलर) को विद्यालय संचालक सुशील कुमार, अध्यक्षा शकुन्तला देवी मल्होत्रा, सचिव गिरीश मल्होत्रा, प्रधानाचार्या प्रेमलता श्रीवास्तव तथा सौमिल मल्होत्रा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया एवं उपहार देकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संचालक सुशील कुमार ने अपनी परम पूज्यनीय माता स्वर्गीय धीरजा देवी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया, और माताओं को बताया कि वे भविष्य की निर्माणकर्ता हैं, उन सभी माताओं को हम सब नमन करते हैं, तत्पश्चात बच्चों ने माताओं को तिलक लगाकर एवं फूल बरसाकर गुलदस्ते भेंट किए।

अध्यापिकाओं ने उत्तरीय पहनाकर माताओं का स्वागत किया तथा Passing the Game तथा Surprise Game जैसी प्रतियोगिताओं में माताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने बताया कि मातायें भविष्य की निर्माणकर्ता है और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद दिया। उसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में आने वाली माताओं को विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। माताओं ने विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। उसके बाद लकी ड्रा के माध्यम से प्रथम श्रेणी में पुरस्कार पाने वाली माताओं को विद्यालय संचालक सुशील कुमार द्वारा उनका अभिनदंन किया। तत्पश्चात विद्यालय संचालक श्री सुशील कुमार, अध्यक्षा श्रीमती शकुन्तला देवी मल्होत्रा, प्रधानाचार्या सुश्री प्रेमलता श्रीवास्तव, सचिव श्री गिरीश मल्होत्रा और श्री सौमिल मल्होत्रा ने सभी माताओं को धन्यवाद दिया, तत्पश्चात अध्यापिकाओं में अनुराधा कालरा, परमजीत कौर, सुरेन्दर कौर, ज्योति, गरिमा, नैन्सी, प्रीती, लक्ष्मी, कुलदीप कौर एवं ज्योति मौर्या आदि ने सभी बच्चों की माताओं को धन्यवाद दिया, अन्त में लकी ड्रा से कार्यक्रम का समापन किया गया और समस्त उपस्थित लोगों को जलपान कराया गया। सभी के सहयोग के साथ यह आयोजन सम्पन्न हुआ।