• Home
  • Uttar Pradesh
  • Meerut
  • Press conference of Class IV Employees Union in Varanasi sought cooperation for social service.

समाज सेवा को लेकर मांगा सहयोगवाराणसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की पत्रकार वार्ता।

लखनऊ/मेरठ।

जानी ब्लॉक कार्यालय पर महिला जाबी संगठन एवं लायंस क्लब ऑफ मोदीनगर उड़ान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शालिनी नैय्यर ने अपनी टीम के साथ ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र में समाज सेवा गतिविधियों को विस्तार देने को लेकर चर्चा की। 

इस दौरान संगठन की ओर से मेरठ जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सहयोग की मांग रखी गई डॉ. शालिनी नैय्यर ने बताया कि संगठन लगातार महिला उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिले तो इन प्रयासों को और व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। 

उन्होंने ब्लॉक स्तर पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और सेवा कार्यों को मिलकर संचालित करने की बात भी रखी। इस पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने संगठन की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि समाज सेवा के कार्यों में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए इस तरह के संगठनों की भूमिका बेहद अहम होती है। खासकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है।

मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने सभी महिला सदस्यों को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर हर्षिता चौधरी (मुख्य सचिव), गीता मोहन अरोड़ा (मीडिया समन्वयक), कोमल शर्मा (संरक्षक), मीनू त्यागी (सदस्य) सहित महिला पंजाबी संगठन और लायंस क्लब उड़ान के कई कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।