• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur: Bharatiya Kisan Union District President appeals to the ASP for justice regarding an attack on his family.

रामपुर: भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने परिवार पर हमले के मामले में एएसपी से लगाई न्याय की गुहार

रामपुर। उत्तर प्रदेश रामपुर के तहसील बिलासपुर के थाना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ने अपने परिवार पर हुए कथित हमले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। निर्भय सिंह ने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पूरे मामले से अपर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना प्रभारी बिलासपुर को मौके पर जाकर जांच करने तथा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ने पुलिस प्रशासन से उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।