• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The Modi era gave India a new identity; the foundation of a developed India has been strengthened: Piyush Goyal.

मोदी युग ने भारत को नई पहचान दी, विकसित भारत की नींव मजबूत हुई: पीयूष गोयल

वाराणसी/नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नीतिगत गतिरोध और भ्रष्टाचार के दौर से निकलकर विकास, सुशासन और आत्मविश्वास के नए युग में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

गोयल ने कहा कि जनधन खाते, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों ने देश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने बताया कि किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा तथा युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर मिले हैं।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति और आर्थिक सुधारों के बल पर वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि उनके लंबे कार्यकाल से अधिक देश में आए व्यापक परिवर्तन के लिए याद की जाएगी।