3 सितंबर व्यापारी कुंभ के लिए व्यापारियों ने तेज किया जनसंपर्क __________

लखनऊ।  03 सितंबर

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आशियाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में आज लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने अलीगंज परिक्षेत्र के व्यापारियों से जन संपर्क किया और व्यापारी दिवस में आने के लिए आमंत्रित किया उन्होंने अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट व्यापारी ही ताकतवर है और प्रत्येक व्यापारी को संगठित होना चाहिए। संगठन से जुड़ना चाहिए तभी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान आसानी से हो सकता है  आज के जनसंपर्क अभियान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अलीगंज के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री राजीव ककड़, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राकेश अगवाल, नरेन्द्र सिंघल, विवेक मल्होत्रा, मलय जी, मुकेश सहित कई व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।