अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती पर सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में समाज के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परशुराम जयंती समारोह समिति के संयोजक व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुरेन्द्र मिश्र 'सूर्य' ने संगोष्ठी में विषय प्रवर्तन करते हुए कहा भगवान परशुराम ने सनातन धर्म के सर्वप्रथम ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने दुष्टों का संहार कर शोषण मुक्त समाज की संरचना का संदेश दिया। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार आर. जे. शुक्ल 'यदुराय' की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को नील ठाकुर, गौरीशंकर चतुर्वेदी, अजय विक्रम सिंह एड., कविवर विनय शुक्ल 'अक्षत' सिद्धार्थ शुक्ल, अभिषेक दूबे, अश्वनी तिवारी, आचार्य गंगानाथ शुक्ल, अजय कुमार शुक्ल 'अज्जू' आदि वक्ताओं ने समाज में एकता एवं समाज को सशक्त बनाने के लिए शस्त्र व शास्त्र दोनों में पारंगत होने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, रामानन्द, सुरेन्द्र तिवारी, विनोद तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, रुद्र करुणा सिंध मिश्र मनोज मिश्रा रुद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।