• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • A grand procession will be held on the birth anniversary of Lord Shri Parashuram in Kanth on 19th..

कांठ में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा 19 को |

कांठ (अमरोहा): अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को नगर में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन धर्म, संस्कृति और गौरव के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शोभायात्रा के माध्यम से चिरंजीवी भगवान विष्णु के अवतार श्री परशुराम जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।