वाराणसी, सरैया मोहल्ले के तूबा गार्डन में सरैया तकिया मोहल्ले के नए सरदार, नायब सरदार, महतो एवं काबीना की दस्तारबंदी हुई। बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के सरदार हाजी हाफिज मोइनुद्दीन ने परवेज आलम की दस्तारबंदी कर उन्हें सरदार नियुक्त किया। नायब सरदार की जिम्मेदारी शमशेर अली तथा महतो की जिम्मेदारी गुलाम साबिर को दी गई इस अवसर पर हाजी हाफिज मोइनुद्दीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए समाज के लोगों के साथ बिना भेदभाव इंसाफ करने और मोहल्ले की तरक्की के लिए कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि तकरीर मौलाना नवाब साहब ने की इस मौके पर हाजी बाबू, बदरुद्दीन अहमद, पार्षद गुलशन अली, हाजी नसीर हाफिजी, सरदार गुलाम मोहम्मद दरोगा, मुख्तार महतो, बाबूलाल किंग, मोहम्मद भाई, हाजी गुलाब, डॉ. अतीकुर्रहमान, पूर्व पार्षद सफीकुज्जमा बाबू, हाजी सरताज, मोइनुद्दीन, आसिफ शाह, रमजान शाह, हाफिज नसीम, शब्बीर खान, मो. जुनैद अंसारी, जाफर अली, सरदार मतीऊर्रहमान सहित मोहल्ले के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।