सनी शाह / परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज 19 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय धर्म सेना का भव्य गठन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया।
संगठन का उद्देश्य स्पष्ट है—धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देना, हिंदुत्व की विचारधारा को सशक्त करना और राष्ट्र धर्म की भावना को जन-जन तक पहुंचाना। राष्ट्रीय धर्म सेना भविष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक जागरूकता अभियानों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक हरीश तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार प्रदेश सचिव राहुल महानिवेश, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में गंगा प्रसाद दीक्षित जी, डॉ. जितेंद्र वाजपेई जी, प्रियंका गुप्ता जी, अर्चना गुप्ता जी, योगेश दीक्षित जी, सनी शाह जी, अभय गुप्ता जी और देशराज वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर भगवान भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय धर्म सेना के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेगा।